दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2017 (23:27 IST)
लीसेस्टर। ओपनर लिजेल ली (92) की बेहतरीन पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को भारत को 115 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की और खुद को सेमीफाइनल की होड़ में कायम रखा। 
              
दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 273 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद भारत को 46 ओवर में 158 रन पर निपटाकर उसका विजय रथ रोक दिया। भारत की पांच मैचों लगातार चार जीत के बाद यह पहली पराजय है। इस हार के बावजूद भारतीय टीम आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर कायम है। 
             
भारत का इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से निराशजनक प्रदर्शन रहा। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव साफ़ नजर आया और रही सही कसर 65 रन तक सात विकेट गंवाने से पूरी हो गई। 
             
दीप्ति शर्मा ने अकेले संघर्ष करते हुए 60, झूलन गोस्वामी ने 43 और पूनम राउत ने 22 रन बनाए। स्मृति मंधाना चार, कप्तान मिताली राज शून्य, हरमनप्रीत कौर शून्य, वेदा कृष्णामूर्ति तीन, शिखा पांडेय शून्य और सुषमा वर्मा एक रन बनाकर आउट हुईं। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वान निकर्क ने 22 रन पर चार विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनीं।
 
इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि लारा वोलवार्ट का विकेट केवल एक रन पर ही गंवा दिया, लेकिन उसके बाद लिजेल ली (92) और तृषा चेट्टी (24) ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।  
                      
लिजेल ली ने मात्र 65 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 92 रन ठोक डाले। वह टीम के 134 के स्कोर पर आउट हुईं। मिग्नोन डू पेरेज ने 22, कप्तान डेन वान निकर्क ने 66 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन और क्लो ट्रायन ने 24 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 273 रन तक पहुंचा दिया।
                      
भारत की ओर से शिखा पांडे ने 40 रन पर तीन विकेट, हरमनप्रीत कौर ने 18 रन पर दो विकेट, एकता बिष्ट ने 68 रन पर दो विकेट, झूलन गोस्वामी ने 53 रन पर एक विकेट और पूनम यादव ने 31 रन पर एक विकेट लिया। (वार्ता) 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख