स्मृति मंधाना के विस्फोट से ऑस्ट्रेलिया पस्त, भारत टॉप पर

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (23:51 IST)
प्रोविडेंस। ओपनर स्मृति मंधाना की 83 रन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को 48 रन से ध्वस्त कर महिला ट्वंटी-20 विश्व कप के ग्रुप 'बी' में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
 
'प्लेयर ऑफ द मैच' मंधाना की 55 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों से सजी 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 167 रनों का मजबूत स्कोर बनाने के बाद अपने स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी को 19.4 ओवरों में 119 रन पर ढेर कर दिया।
 
भारत की ग्रुप 'बी' में यह लगातार चौथी जीत रही और वह ग्रुप में टॉप पर रहा। इस मैच को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप में दूसरा स्थान मिला। भारत का सेमीफाइनल में ग्रुप 'ए' की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला होगा, जो गत चैंपियन और मेजबान विंडीज तथा इंग्लैंड में से कोई होगी। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में ग्रुप 'ए' की शीर्ष टीम से भिड़ेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख