Festival Posters

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर की सीरीज में बराबरी

WD Sports Desk
रविवार, 6 जुलाई 2025 (21:43 IST)
ENGvsIND भारत ने इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन में 336 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। यह भारत की साल 2025 में पहली टेस्ट जीत के साथ साथ इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत है। 

भारत को यह मैच जीतने के लिए 7 विकेट लेने थे लेकिन शुरुआत में मौसम खलनायक बना। भारतीय समयअनुसार यह मैच शाम 5 बजे शुरु हुआ और आकशदीप के कहर से इंग्लैंड बच नहीं पाया जिन्होंने 6 विकेट लिए। इंग्लैंड की पूरी पारी 271 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 72 रन से आगे खेला शुरु किया। इंग्लैंड ने महज आठ रन जोड़कर अपना चौथा विकेट ऑली पोप (24) के रूप में गंवा दिया। ऑली पोप को आकाश दीप ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद आकाश दीप ने 22वें ओवर में हैरी ब्रूक (23) को पगबाधा कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। भारत को छठी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान बेन स्टोक्स (33) को पगबाधा आउट कर दिलाई।

भारत की ओर से आकाश दीप ने 21.1 ओवर में 99 रन देकर छह विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाये थे। भारत ने दूसरी पारी छह विकेट पर 427 के स्कोर पर घोषित कर दी थी।
<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख