दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारतीय महिलाओं का 'विजय रथ'

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (20:25 IST)
पोचेफस्ट्रूम। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम के 'विजय रथ' को चार देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट में आठ रन की रोमांचक जीत के साथ थाम लिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब 21 मई को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी। 
         
दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को 50 ओवर में पांच विकेट पर 269 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारतीय टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 261 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारतीय टीम 19 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दक्षिण अफ्रीका के इस जीत के बाद 19 अंक हो गए हैं लेकिन वह रन औसत में पिछड़कर दूसरे स्थान पर है। 
       
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब 21 मई को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले शुक्रवार को भारत का आखिरी लीग मुकाबला जिम्बाब्वे से और दक्षिण अफ्रीका का आयरलैंड से होगा। 
       
दक्षिण अफ्रीका की जीत में उसकी तीन शीर्ष बल्लेबाजों एंड्रेई स्टेन (83), तृषा चेट्टी (76) और कप्तान क्लो ट्रायन (नाबाद 77) का जबरदस्त योगदान रहा। स्टेन ने 134 गेंदों में आठ चौके, चेट्टी ने 102 गेंदों में सात चौके और ट्रायन ने मात्र 39 गेंदों में पांच चौके तथा छह छक्के लगाए। 
        
भारतीय टीम के लिए ओपनर दीप्ति शर्मा ने 71, पूनम राउत ने 35, कप्तान मिताली राज ने 54, हरमनप्रीत कौर ने 20, मोना मेशराम ने 22 और शिखा पांडे ने नाबाद 36 रन बनाए। शबनिम इस्माइल ने 54 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। ट्रायन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। (वार्ता) 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख