बर्ड की 121 गेंदों पर खेली गई 88 रनों की शानदार पारी ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से जीत दिलाई

Webdunia
मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (15:04 IST)
लंदन। कप्तान प्रियम गर्ग के अर्द्धशतक के बावजूद भारत अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम युवा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 
 
भारत अंडर-19 टीम ने पहले दोनों मैच जीतकर इस मैच से पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन वह क्लीन स्वीप नहीं कर पाई। भारत ने इस तरह से 2-1 से श्रृंखला जीती। 
 
भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 8 विकेट पर 192 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। 
 
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 42 रन तक उसके 3 विकेट निकल गए। इसके बाद गर्ग (52) और तिलक वर्मा (25) ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। 
 
भारतीय टीम के तिहरे अंक में पहुंचते ही गर्ग पैवेलियन लौट गए। इसके बाद निचले क्रम के सभी बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन वे अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए। 
 
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फेकु मोलेतसेन ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए और 2 बल्लेबाजों को रन आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद जोनाथन बर्ड की 121 गेंदों पर खेली गई 88 रन की नाबाद पारी की मदद से 10 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज एंड्रयू लोउ ने 31 और जैक लीस के 29 रन का योगदान दिया। 
 
भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए। भारतीय टीम जनवरी में अंडर-19 विश्व कप में भाग लेगी जिसमें उसे ग्रुप A में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका से खेलेगा। इसके बाद वह 21 जनवरी को जापान और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड का सामना करेगा। इससे पहले भारत अंडर-19 टीम अफगानिस्तान (12 जनवरी) और जिम्बाब्वे (14 जनवरी) के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख