भारतीय कप्तान विराट और इशांत ने दिल्ली पुलिस की सराहना की

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (17:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।
 
कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली पुलिस लोगों की सेवा कर रही है और जरुरतमंदों तक खाना भी पहुंचा रही है।
 
विराट ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, 'यह जानना मेरे लिए खुशी की बात है कि पुलिस ऐसे कठिन दौर में लोगों की मदद कर रही है। दिल्ली पुलिस ना सिर्फ पूरी ईमानदारी से अपना काम रही है बल्कि जरुरतमंदों तक खाना भी पहुंचा रही है।'
 
 इशांत ने लोगों से घर में रहने और अपना तथा अपने परिवार का ख्याल रखने की गुजारिश की। 
 
उन्होंने कहा, 'दिल्ली पुलिस के जवान दिन-रात एक कर अपना काम कर रहे है तो ऐसे में हमें घर पर रहकर उनकी मदद करनी चाहिए और सबसे जरुरी बात कि हमें फर्जी खबरों पर भरोसा नहीं करना है।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख