Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, 7 दिन रहेंगे होम क्वारंटाइन पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, 7 दिन रहेंगे होम क्वारंटाइन पर
, गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (12:45 IST)
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया दौरे से गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के 5 सदस्यों को अगले 7 दिन तक घर में क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी गई है। भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मुख्य कोच रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे।
बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि खिलाड़ियों को 7 दिन तक घर में क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी गई है। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती और इस तरह से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। 
 
रहाणे, शास्त्री, रोहित, शार्दुल और शॉ का मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए केक भी काटा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी से तुलना पर खुश हुए पंत, कहा- मैं खुद की पहचान बनाना चाहता हूं