भारतीय व्यवस्था अपने आप संचालित होती है, इसे सुरक्षित रखना लक्ष्य: मोर्ने मोर्कल

WD Sports Desk
शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (15:33 IST)
भारत के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) का मानना है कि भारतीय क्रिकेट की व्यवस्था अपने आप संचालित होती है और उनका लक्ष्य छोटे-छोटे तरीकों से इसे बेहतर बनाना होगा।
 
मोर्कल काफी समय से भारत में रह रहे हैंं। वह भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ लखनऊ सुपर जॉइंट्स (Lucknow Super Giants) के सहयोगी स्टाफ में भी शामिल थे। इसलिए वह भारतीय क्रिकेट की व्यवस्था से अच्छी तरह वाकिफ हैं और जानते हैं कि उन्हें इसमें किस तरह से काम करना है।
 
मोर्कल ने बीसीसीआई (BCCI) टीवी से कहा,‘‘यहां एक ऐसी व्यवस्था है जो अपने आप संचालित होती है। इसलिए इसे सुरक्षित रखना और छोटे-छोटे तरीकों से इसे बेहतर बनाना ही लक्ष्य होगा।’’

<

Morne Morkel said "I am so excited for India's bowling coach & I am lucky to coach such an Indian team - looking forward to it". [BCCI] pic.twitter.com/b4jViEOVG6

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 14, 2024 >
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज को यह भी लगता है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह हमेशा अपने-अपने विभाग में मोर्चा संभालेंगे और उनका काम उन्हें सर्वश्रेष्ठ सलाह देना होगा।

ALSO READ: फ्लाइट में हुई मशहूर साउथ एक्ट्रेस की विराट से मुलाकात, कोहली के बारे में कही दिल जीत लेने वाली बात
<

 MORNE MORKEL IN BLUE JERSEY. 

- Indian bowling coach has joined Gambhir and Nayar in Chennai.  pic.twitter.com/5QXdSyFnNd

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 13, 2024 >
जल्द ही 40 वर्ष के होने वाले मोर्कल ने कहा,‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास उच्च स्तर के खिलाड़ी हैं जो हमेशा अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे। हमारी जिम्मेदारी उनका समर्थन करना और उन्हें सर्वोत्तम सलाह देना है जो हम दे सकते हैं।’’
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 544 विकेट लेने वाले मोर्कल भारतीय खिलाड़ियों का पेशेवर रवैया देख कर भी हैरान हैं।
 
उन्होंने कहा,‘‘यह अच्छा संकेत है और उम्मीद है कि हम इसे आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।’’

<

MORNE MORKEL AT CHEPAUK...!!!!

- New Indian bowling coach working with Ashwin, Jadeja & Siraj. ⚡ pic.twitter.com/XViNvYQioS

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 13, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

मांडविया ने संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को ‘रीसेट’ में आवेदन करने को कहा

फ्लाइट में हुई मशहूर साउथ एक्ट्रेस की विराट से मुलाकात, कोहली के बारे में कही दिल जीत लेने वाली बात

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी अंडर-19 टीम को कीमती सलाह

दबाव में घबराएं नहीं, धैर्य बनाए रखें: टी20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम को एडुल्जी की सलाह

बेटे आजम खान के साथ नाइंसाफी पर फूटा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का गुस्सा, रमीज राजा को ठहराया दोषी

अगला लेख