भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (18:45 IST)
पणजी। भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए त्रिकोणीय ट्वंटी-20 सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंद डाला।
 
 
भारतीय टीम के कप्तान अजय रेड्डी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अजय ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए पहले ही ओवर में श्रीलंका के एक खिलाड़ी को आउट कर दिया। पहला विकेट खोने के बाद श्रीलंका की टीम फिर संभल नहीं पाई और उसे एक के बाद एक झटके लगते गए और इस तरह पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 119 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
 
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिया। भारत ने दुर्गा राव और अनिल घरिया की सलामी जोड़ी को पहली बार मैदान पर उतारा। भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर टीम को जीत दिला दी। मैच के बाद गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। दोनों टीमें अब पुणे में 5 अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेंगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख