INDvsSA : रांची टेस्ट पर टीम इंडिया का शिकंजा, दक्षिण अफ्रीका 162 पर ढेर, भारत ने दिया फॉलोऑन

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (14:04 IST)
रांची। भारत ने अपने गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन से तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 162 रन के मामूली स्कोर पर समेट दी।
 
इसी के साथ मेज़बान टीम को 335 रन की विशाल बढ़त हासिल हो गई है जिससे विपक्षी टीम को लगातार दूसरे मैच में फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा है।
 
तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने 22 रन पर 2 विकेट, उमेश यादव ने 40 रन पर 3 विकेट, पदार्पण गेंदबाज़ शाहबाज़ नदीम ने 22 रन पर दो और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 19 रन पर दो विकेट निकाले।
 
ALSO READ: सौरव गांगुली क्या बीसीसीआई के 'दाग़' धो पाएंगे?
 
ड्रिंक्स के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी 56.2 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई और भारत ने उससे फॉलोऑन करा लिया। यह लगातार दूसरा मौका है जब उसे फॉलोऑन करना पड़ा है। इससे पहले पुणे टेस्ट में भी मेहमान टीम को फॉलोऑन करना पड़ा था जिस मैच में उसे पारी और 137 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। 
 
भारत ने पहला टेस्ट 203 रन से जीता था और तीन टेस्टों की सीरीज़ में वह 2-0 से पहले ही अपराजेय है। अब उसके पास रांची में विपक्षी टीम को व्हाइटवॉश करने का मौका है। (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख