आईपीएल में 50 लाख में बिका मजदूर का बेटा

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (16:58 IST)
मेहनत से किसी भी क्षेत्र में बुलंदी को छुआ जा सकता है। यही बात नाथू सिंह ने साबित की है। नाथू सिंह तेज गेंदबाज हैं। नाथू सिंह को आईपीएल सीजन 10 की नीलामी में लायंस ने 50 लाख रुपए की बोली लगाकर खरीदा है।  नाथूसिंह को आईपीएल-9 के नीलामी में 3.2 करोड़ रुपए की जबरदस्त कीमत मिली थी। उन्हें नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।
राजस्थान क्रिकेट के उभरते सितारा नाथू सिंह जयपुर जिले का रहने वाले हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मध्यम तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ भी इस तेज गेंदबाजी के फैन हैं। एमआरएफ पेस फांउडेशन में अभ्यास सत्र के दौरान मैक्ग्राथ ने नाथू सिंह को गेंदबाजी करते देखा था तब वे उसकी रफ्तार से काफी प्रभावित हुए थे। उस समय उन्होंने कहा था की यह लड़का एक दिन भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम होगा।
 
नाथू के पिता भरत सिंह वायर फैक्टरी  में मजदूरी करते थे और 7 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। भरत पहले खेती करते थे, लेकिन जब खर्चे बढ़े तो फैक्टरी में नौकरी करने लगे। वे टिन शेड से बने दो कमरे के घर में अपना जीवन यापन कर करते थे। गली क्रिकेट खेलते हुए किसी ने कहा कि नाथू बहुत तेज बॉल फेंकता है उसे क्रिकेट सिखाना चाहिए। इसके बाद खुद ज्यादा क्रिकेट नहीं समझने वाले भरत सिंह ने बेटे की प्रतिभा को समझते हुए उसे आगे बढ़ाया।

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख