मुंबई को हरभजन के अनुभव की कमी खलेगी : अनिल कुंबले

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (22:51 IST)
मुंबई। अनिल कुंबले का मानना है कि मुंबई इंडियंस को ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की कमी खलेगी, जो अब चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ चुके हैं और उन्होंने कहा कि अब आईपीएल11 में गत चैम्पियन टीम के स्पिन विभाग की अगुवाई की जिम्मेदारी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कंधों पर होगी।


हरभजन इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे लेकिन इस सत्र में वह चेन्नई की ओर से खेलेंगे। मुंबई का सामना कल यहां वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के शुरुआती मुकाबले में दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा।

टीम मेंटर कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स सलेक्ट के ‘द डगआउट प्रोग्राम’ में बातचीत के दौरान कहा, मुंबई इंडियंस को निश्चित रूप से स्पिनर के तौर पर हरभजन सिंह की कमी खलेगी। क्रुणाल पंड्या सचमुच काफी अच्छे ऑलराउंडर है, लेकिन उन्हें अब स्पिनरों की अगुवाई की जिम्मेदारी लेनी होगी।

उन्होंने कहा, उनके पास लेग स्पिनर के तौर पर राहुल चाहर हैं, लेकिन यह युवा इतना लोकप्रिय नहीं है। उन चार ओवरों में भज्जी जैसे खिलाड़ी का अनुभव और बल्ले से भी उनके जैसा प्रदर्शन, काफी कुछ मायने रखता है। कुंबले ने कहा, लेकिन उन्होंने इन पहलुओं को ढंकने का प्रयास किया है।

मुंबई इंडियंस के पास मुस्तफिजुर रहमान हैं ताकि अंतिम ओवरों में गेंदबाजी में वह भूमिका निभा सके। उनके पास जसप्रीत बुमराह है, जिन्होंने काफी अच्छा सुधार किया है, वह टीम के लिए अहम गेंदबाज हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख