शुक्रवार को मुंबई-पंजाब के घरेलू मैचों का फैसला

Webdunia
गुरुवार, 28 अप्रैल 2016 (22:01 IST)
नई दिल्ली। आईपीएल-9 के मैचों को एक मई के बाद सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से बाहर कराए जाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद टूर्नामेंट की संचालन परिषद शुक्रवार को बैठक कर मुंबई इंडियंस और पंजाब के घरेलू मैचों के बारे में फैसला करेगी। 
       
मुंबई के जयपुर को अपना वैकल्पिक घरेलू मैदान बनाए जाने के बाद राजस्थान उच्च न्यायालय की आपत्ति से दुविधा उत्पन्न हो गई है। बैठक में धर्मशाला, कानपुर और मोहाली के विकल्पों पर भी चर्चा हो सकती है। 
         
सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से बाहर मैचों का आयोजन कराए जाने संबंधी बांबे उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद मुंबई के साथ ही पुणे और पंजाब की टीमों के लिए भी मुश्किल परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। 
किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले 7, 9 और 15 मई के मैचों के लिए नागपुर को दूसरे घरेलू मैदान के लिए चुना था। अदालत ने केवल एक मई को पुणे और मुंबई के बीच पुणे में होने वाले मुकाबले को ही हरी झंडी दी है।      
     
मुंबई ने 8, 13 और 15 मई को होने वाले अपने मुकाबलों के लिए जयपुर को दूसरे घरेलू मैदान के रुप में चुना था। वहीं पुणे ने 10, 17 और 21 मई के मुकाबलों के लिए दूसरे विकल्प के रुप में विशाखापत्तनम का चुनाव किया था। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख