मुंबई ने दिल्ली के डेयरडेविल्स को 80 रन से पीटा

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2016 (00:15 IST)
विशाखापत्तनम। क्रुणाल पांड्या (86 रन और 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को रविवार को आईपीएल-9 मुकाबले में 80 रन से पीट दिया।
      
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट 206 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद दिल्ली को 19.1 ओवर में 126 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। मुंबई ने 13 मैचों में सातवीं जीत दर्ज की और टीम 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है जबकि दिल्ली 11 मैचों में पांचवी हार के बाद 12 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। 
      
25 वर्षीय पांड्या ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए मात्र 37 गेंदों में सात चौकों और छह छक्के उड़ाकर 86 रन ठोके और ट्वंटी-20 कॅरियर का यह दूसरा अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन था। 
 
पांड्या ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने के बाद शानदार गेंदबाजी भी की और 2.1 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट भी अपने नाम किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि विनय कुमार और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को एक-एक विकेट मिला।
 
207 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली की शुरुआत खराब रही। मयंक अग्रवाल (8) को दूसरे ही ओवर में आर विनय कुमार ने बोल्‍ड किया जिसके बाद हरभजन सिंह ने करुण नायर (8) को पांचवे ओवर में बुमराह के हाथों कैच कराया। संजू सैमसन (6), क्रिस मोरिस (20) तथा इमरान ताहिर (5) रन आउट हुए।
      
एक छोर पर टिककर खेल रहे क्विंटन डी कॉक (40) को 10वें ओवर में कृणाल ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर दिल्‍ली को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद बुमराह ने जेपी डुमिनी (9) और रिषभ पंत (23) को आउट करके दिल्‍ली को बैकफुट पर धकेल दिया।
       
बाकी बल्‍लेबाज 'तू चल मैं आया' वाला फंडा अपनाते दिखाई दिए। डी कॉक, ऋषभ पंत और क्रिस मोरिस ही दहाई का आंकड़ा छू सके। दिल्‍ली के पांच बल्‍लेबाज रन के मामले में दहाई संख्‍या तक नहीं बना सके। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 13 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। कृणाल ने दो विकेट झटके जबकि हरभजन और विनय कुमार को एक-एक सफलता मिली।
 
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। क्रुणाल पांड्या ने 86 रनों की चमकीली पारी खेली। पांड्या ने लेग स्पिनर अमित मिश्रा की गेंद पर अपना पहला छक्का जड़ा। उन्होंने दूसरे लेग स्पिनर इमरान ताहिर पर भी छक्का उड़ाया। 
 
पांड्या ने लेफ्ट आर्म स्पिनर शहबाज नदीम पर छक्का जड़ते हुए 22 गेंदों में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 16वें ओवर में मिश्रा पर लगातार दो छक्के और फिर 17वें ओवर में जहीर खान पर एक छक्का जड़ा। पांड्या की पारी का अंत 18वें ओवर में हुआ जब क्रिस मोरिस ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 
    
कप्तान रोहित शर्मा ने 21 गेदों पर 31 रन में एक चौका और तीन छक्के उड़ाए जबकि मार्टिन गुप्तिल ने 42 गेंदों में 48 रनों में दो चौके और तीन छक्के मारे। जोस बटलर नौ गेदों में नाबाद 18 रन में दो चौके और एक छक्का तथा अंबाटी रायुडू ने पांच गेंदों पर नाबाद 13 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। 
 
दिल्ली के स्पिनरों की इस मैच में जबर्दस्त धुनाई हुई और तीन स्पिनरों नदीम, मिश्रा तथा ताहिर ने 12 ओवरों में कुल 143 रन जुटाए। इसके साथ ही एक आईपीएल पारी में स्पिनरों के द्वारा सर्वाधिक रन लुटाने का नया रिकॉर्ड भी बन गया। दिल्ली का तीन स्पिनर खेलाने का दांव उल्टा पड़ा। नदीम ने चार ओवर में 42 रन, मिश्रा ने चार ओवर में 42 रन और ताहिर ने चार ओवर में 59 रन लुटाए।
 
ताहिर के पारी के 13वें ओवर में 23 रन पड़े। ताहिर का गेंदबाजी विश्लेषण इस सत्र में किसी भी गेंदबाज की सबसे मंहगी गेंदबाजी है। उनके चार ओवर के 59 रन ने उन्हें आईपीएल का सबसे मंहगा स्पिनर भी बना दिया। मोरिस ने 34 रन पर दो विकेट और जहीर ने 23 रन पर एक विकेट लिया। (वार्ता)  
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख