भारत खिताब बचाने में होगा कामयाब : इरफान पठान

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2017 (18:49 IST)
नई  दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में गत चैंपियन भारत की जीत का समर्थन करते हुए कहा है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया खिताब बचाने में सफल होगी।  
                      
इंग्लैंड में एक से 18 जून तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत को उसके चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप बी में रखा गया है। गत चैंपियन भारत चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 
              
इरफान ने कहा, भारतीय वनडे टीम मौजूदा समय में शानदार प्रदर्शन कर रही है और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किए  गए  खिलाड़ी भी अच्छे फार्म में हैं। इसलिए  मुझे पूरा विश्वास है कि टीम 2013 के अपने प्रदर्शन को यहां भी दोहराएगी और खिताब बचाने में सफल रहेगी। 
              
भारत ने पिछली बार इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और इरफान खुद भी उस टीम के सदस्य थे। टेस्ट क्रिकेट के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कीर्तिमान अपने नाम रखने वाले इरफान ने कहा, मेरे लिए गर्व की बात रही कि मैं भी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा था और हम खिताब जीतने में कामयाब रहे थे। इस बार भी हम भारत को जीतते हुए देखना चाहेंगे क्योंकि टीम टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार है। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख