झारखंड से उभरा एक और धोनी, रणजी में किया जोरदार प्रदर्शन

Webdunia
झारखंड ने भारतीय क्रिकेट को महेंद्र सिंह धोनी जैसा महान खिलाड़ी दिया है। इस राज्य से एक और खिलाड़ी क्रिकेट में अपना योगदान देने और देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार नजर आ रहा है। ईशान किशन ऐसे ही युवा खिलाड़ी हैं जो धोनी की तरह ही बढ़िया विकेटकीपिंग और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं। ईशान ने हाल ही में रणजी में ऐसा खेल दिखाया है कि लोगों को उनमें धोनी की झलक दिखने लगी है। 



 
18 जुलाई 1998 को जन्मे ईशान किशन यूं तो अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले ही अपनी प्रतिभा की झलक दिखा चुके थे, परंतु रणजी में उन्होंने ऐसा खेल दिखाया जो धोनी जैसे महान खिलाड़ी भी नहीं दिखा पाए थे। थुंबा में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के झारखंड और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में ईशान ने दोहरा शतक जड़ा। यह झारखंड की तरफ से खेली गई अब तक की सबसे लंबी पारी रही। इसके अलावा, ईशान के नाम छक्के जड़ने में भी रिकॉर्ड कायम करने का भी कारनामा दर्ज है। 
 
 
रणजी में छक्कों का रिकॉर्ड 
 
किशन ने रणजी के एक मैच में 336 गेंदों में 14 छक्कों और 21 चौकों की मदद से बेहतरीन 273 रन बनाए। उन्होंने रणजी मैच की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड पहले हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शक्ति सिंह के नाम था।
 
जबर्दस्त टर्निंग विकेट पर जडेजा को धुना 
 
2015 में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए, रणजी मैच में ही राजकोट की टर्निंग पिच पर ईशान ने ओपनिंग में खेलते हुए 69 गेंदों में 87 रन की पारी खेली थी। उन्होंने बेहद खतरनाक माने जाने वाले स्पिनर रवींद्र जडेजा के गेंदों पर जमकर चौके छक्के जड़े। 
 
हर स्थान पर खेलने के काबिल  
 
ईशान यूं तो मध्यक्रम में खेलते हैं, परंतु झारखंड के लिए ओपनिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने कईपोजिशन पर खेलकर बढ़िया खेल दिखाया है। अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें कई पोजिशन पर आजमाया है। 
 
अंडर-19 वर्ल्ड कप में की कप्तानी
 
ईशान को वेंकटेश प्रसाद की अध्यक्षता वाली जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी के लिए चुना। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने फायनल में जगह बनाई। 
 
क्रिकेट के शौक के चलते निकाले गए स्कूल से 
 
ईशान पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र थे। उनका क्रिकेट के प्रति लगाव उनकी पढ़ाई में बाधक साबित हुआ। उनके स्कूल में पढ़ाई में गिरते प्रदर्शन के कारण, उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। 
 
वर्ल्ड कप के बाद किए कई एंडोर्समेंट 
 
2016 में टायर बनाने वाली कंपनी सिएट ने ईशान को विज्ञापनों के लिए चुना और तीन साल का करार किया। उनके बल्ले पर सिएट लिखा होगा। खबरों की मानें तो इस करार के लिए, ईशान को कंपनी ने एक करोड़ रुपये दिए हैं। 
 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख