Publish Date: Thu, 28 Nov 2019 (13:48 IST)
Updated Date: Thu, 28 Nov 2019 (14:02 IST)
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका आधा चेहरे पर दाढ़ी है और आधा चेहरा शेव किया हुआ नजर आ रहा है।
कैलिस ने एक अच्छे काम के लिए पैसे जुटाने के मकसद से चैलेंज लेते हुए आधा चेहरा शेव कर लिया। कैलिस ने इंस्टाग्राम पर खुद इसका खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने गोल्फ के विकास और गैंडों के संरक्षण के लिए अपना आधा चेहरा शेव किया है।
कैलिस ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अगले कुछ दिन दिलचस्प रहने वाले हैं। ये सब अच्छे काम के लिए है।' कैलिस के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। कई लोगों ने उन्हें इतिहास का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर भी करार दिया।
एक प्रशंसक ने कहा कि लेफ्ट से कैलिस बेहतरीन कवर ड्राइव खेल रहे हैं तो राइट से वह बाउंसर फेंक रहे हैं। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, बॉल की साइनी और रफ साइड। बच्चों इस तरह रिवर्स स्विंग होती है।