जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (19:38 IST)
नागपुर। घरेलू स्तर पर रनों का अंबार लगाने वाले वसीम जाफर ने बुधवार को अपने नाम पर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करवाया। वे रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
 
 
जाफर ने विदर्भ की तरफ से बड़ौदा के खिलाफ 153 रनों की शानदार खेली और इस बीच 11,000 रन भी पूरे किए जिसके लिए उन्हें 97 रनों की दरकार थी। जाफर ने इस बीच फैज फजल (151) के साथ 300 रनों की साझेदारी की। यह चौथा अवसर है जबकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 300 या इससे अधिक रनों की साझेदारी की। इस मामले में उन्होंने विजय हजारे के रिकॉर्ड की बराबरी की।
 
रणजी ट्रॉफी में जाफर के बाद सर्वाधिक रन मुंबई के उनके पूर्व साथी अमोल मजमूदार (9,202) और मध्यप्रदेश के देवेन्द्र बुंदेला (9,201) ने बनाए हैं। जाफर के नाम पर रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक 37 शतक और 81 अर्द्धशतक भी दर्ज हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख