बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का निधन

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2015 (21:37 IST)
कोलकाता। भारतीय खेलों के सबसे कद्दावर प्रशासक और भारतीय  क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का  रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। डालमिया 75 वर्ष के थे।
इस अनुभवी क्रिकेट प्रशासक के निधन की पुष्टि करते हुए अस्पताल के सूत्रों ने बताया, ‘आंतरिक रक्तस्राव और अंगों के काम करना बंद कर देने से डालमिया का निधन हो गया।’ 
 
डालमिया को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने पर कोलकाता के बीएम बिड़ला हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट अस्पताल  में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति कल तक स्थिर बताई जा रही थी लेकिन आज उनका निधन हो गया। डालमिया ने इस साल मार्च में बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल संभाला था लेकिन तब से ही उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा था।
 
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सूत्रों ने बताया, ‘आज शाम छह बजे उनकी हालत बिगड़ गई और इसके तुरंत बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह उबर नहीं पाए।’ डालमिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बीसीसीआई के रोजमर्रा के संचालन में सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं ले पा रहे थे।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीसीसीआई ने डालमिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डालमिया को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उनके सीने में जमा खून का साफ कर दिया गया था और कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई थी। कल शाम तक उनकी स्थिति डॉक्टरों ने स्थिर बताई थी।
                 
बीसीसीआई अध्यक्ष के निधन से भारतीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने अपना सबसे कद्दावर प्रशासक खो दिया है। बेंगलुरु में रविवार को राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख्स संजीव पाटिल ने डालमिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी लेकिन उसके कुछ घंटे बाद ही उनके निधन की खबर सामने आ गई।
                   
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करके डालमिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि डालमिया एक बेहतरीन प्रशासक थे और खेलों में उनकी भारी कमी महसूस की जाएगी। बीबसीसीआई सचिव ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला राजीव शुक्ला और डीडीसीए के उपाध्यक्ष सी के खन्ना ने भी डालमिया के निधन पर शोक जताया।
 
डालमिया का जन्म 30 मई 1940 को कोलकाता में हुआ था। वह 1979 में बीसीसीआई के साथ जुड़े थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में पहले भारतीय अध्यक्ष बने डालमिया को भारतीय क्रिकेट में आर्थिक क्रांति लाने का श्रेय जाता है। वह 1983 में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष बने थे, जब भारत ने पहली बार एकदिवसीय विश्वकप जीता था।
               
डालमिया ने 1987 और 1996 में क्रमश: भारत और पाकिस्तान तथा भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में विश्व कप की मेजबानी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह 1997 में सर्वसम्मति में आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए और वह यह उपलब्धि करने वाले पहले भारतीय थे।
          
बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाल चुके डालमिया को जून 2013 में एन. श्रीनिवासन के अध्यक्ष पद से अलग होने के बाद अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस वर्ष दो मार्च को बीसीसीआई के चुनावों में डालमिया को अध्यक्ष चुना गया था और उन्होंने दस वर्ष के अंतराल के बाद यह पद संभाला था। भारतीय क्रिकेट के इस कद्दावर प्रशासक को 2005 में इंटरनेशनल जनरल ऑफ द हिस्ट्री ऑफ स्पोटर्स एचीवमेंट का पुरस्कार मिला। 
 
बीबीसी ने उन्हें 1996 में दुनिया के शीर्ष छह खेल कार्यकारियों में रखा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर इयान चैपल ने डालमिया के लिए एक बार कहा था, 'उनके पास खेल के विकास के लिए ऐसा दृष्टिकोण है जो मैं दुनिया के अन्य क्रिकेट अधिकारियों में नहीं देखता हूं।'
 
कोलकाता के मारवाड़ी परिवार से संबंध रखने वाले डालमिया ने अपना करियर एक विकेटकीपर के रूप में शुरू किया था और वह क्लब क्रिकेट भी खेले थे। वह अपने पिता के कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से भी जुड़े रहे थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। (एजेंसियां)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे