Hanuman Chalisa

गिलेस्पी, हैडिन, रोजर्स तैयार करेंगे ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2017 (17:42 IST)
मेलबोर्न। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी, ब्रैड हैडिन और क्रिस रोजर्स जुलाई और अगस्त में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के युवा खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले तैयार करेंगे।
 
वर्ष 2014-15 में यार्कशायर को एक के बाद एक खिताब दिलाने वाले गिलेस्पी कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व करेंगे जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर हैडिन और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रोजर्स शामिल हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने वर्ष 2015 में इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया को एशेज में मिली हार के बाद संन्यास ले लिया था। 
 
ऑस्ट्रेलिया ए टीम को दक्षिण अफ्रीका और फिर भारत ए टीमों के साथ दो 4 दिवसीय और वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी जानकारी दी है। गिलेस्पी ने सीए की वेबसाइट पर कहा कि हमने अपनी ए टीम की अभी घोषणा नहीं की है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि देश की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इसमें मौका मिलेगा और ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए खुद को तैयार करेंगे। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख