Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बर्न्स और हेड के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर

हमें फॉलो करें बर्न्स और हेड के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर
, शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (17:58 IST)
कैनबरा। जो बर्न्स और ट्रेविस हेड के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के अनुभवहीन गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बड़े स्कोर की नींव रख दी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने मानुका ओवल की सपाट पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।
 
पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 384 रन बना लिए थे। बर्न्स 172 रन पर खेल रहे थे जबकि पहली गेंद पर जीवनदान पाने वाले कुर्टिस पीटरसन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। हेड ने 161 रन बनाए और बर्न्स के साथ 308 रनों की साझेदारी की। यह दिसंबर 2017 में स्टीव स्मिथ और मिशेल मार्श के बीच इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली 200 रनों से ऊपर की साझेदारी है।
 
श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नांडो ने 99 रन देकर 3 विकेट लिए। एक समय पर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट 28 रन पर गंवा दिए थे, जब मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद बर्न्स और हेड ने मोर्चा संभाला। पाकिस्तान और भारत के खिलाफ श्रृंखलाओं से बाहर रखे गए बर्न्स को 34 के स्कोर पर जीवनदान मिला जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने चौथा टेस्ट शतक 147 गेंद में पूरा किया।
 
बर्न्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में बनाए गए सर्वोच्च स्कोर 170 रनों को पीछे छोड़ा। इस बीच हेड ने 155 गेंदों में अपना 8वां टेस्ट शतक पूरा किया। बर्न्स 243 गेंदों में 26 चौकों की मदद से 172 रन बनाकर खेल रहे हैं। हेड 204 गेंदों में 161 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 21 चौके और 1 छक्का शामिल था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Budget 2019 : खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और पुरस्कार, साई के बजटीय आवंटन में बढ़ोतरी