Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ENG vs SL : Fab4 में सबसे आगे निकले जो रुट, श्रीलंका के खिलाफ शतक के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें Joe Root

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (14:05 IST)
Joe Root Century England vs Sri Lanka : बेहतरीन फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रुट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 18 चौके की मदद से 143 रन जड़े। यह उनके टेस्ट करियर का 33वां और श्रीलंका के खिलाफ पांचवां शतक है। जब रूट बल्लेबाजी के लिए आए तो इंग्लैंड का स्कोर 42-2 था और स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर 358-7 रहा। उन्होंने अपना शतक 162 गेंदों में पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने केन विलियमसन, स्टीव वॉ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों ने अपने करियर में 32-32 शतक जड़े हैं।  

उन्होंने इस शतक के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है, उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक की भी बराबरी कर ली है जिन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़े थे।

यह रुट का 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी था और उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने लॉर्ड्स में 6 टेस्ट शतकों के ग्राहम गूच (Graham Gooch) और माइकल वॉन (Michael Vaughan) के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
 
 
सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक
सचिन तेंदुलकर (भारत): मैच: 200, शतक: 51
जैक कैलिस (ICC/SA): मैच: 166, शतक: 45
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): मैच: 168, शतक: 41
कुमार संगकारा (श्रीलंका): मैच: 134, शतक: 38
राहुल द्रविड़ (ICC/IND): मैच: 164, शतक: 36
यूनिस खान (पाकिस्तान): मैच: 118, शतक: 34
सुनील गावस्कर (भारत): मैच: 125, शतक: 34
ब्रायन लारा (ICC/WI): मैच: 131, शतक: 34
महेला जयवर्धने (श्रीलंका): मैच: 149, शतक: 34
जो रूट (इंग्लैंड): मैच: 145*, शतक: 33
एलेस्टेयर कुक (इंग्लैंड): मैच: 161, शतक: 33
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड): मैच: 100, शतक: 32
स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया): मैच: 109, शतक: 32
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया): मैच: 168, शतक: 32

 
इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन 
जो रुट : 6577 
एलेस्टेयर कुक : 6568
ग्राहम गूच : 5917
माइक आर्थटन : 4716
एलेक स्टीवर्ट : 4650

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
33 - एलिस्टेयर कुक
33 - जो रूट
23 - केविन पीटरसन
22 - वैली हैमंड
22 - कॉलिन काउड्रे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

300 रन बनाकर टेस्ट टीम से ड्रॉप हुए करुण नायर का अब करियर में यह है प्लान