इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन लुईस अब श्रीलंका के नए बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे

Webdunia
गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (16:43 IST)
कोलंबो। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन लुईस को श्रीलंका का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। उन्हें श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रिक्सन को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद लुईस की नियुक्ती की घोषणा की गई।
 
 
श्रीलंका क्रिकेट की पेशकश स्वीकार करने से पहले 43 साल के लुईस डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के मुख्य कोच थे। लुईस ने इंग्लैंड की ओर से 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट 2006 में श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 27 रन बनाए। 
 
लुईस इसी महीने श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे के लिए 64 साल के रिक्सन के साथ जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंका को दो टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है। श्रीलंका को 24 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में भी दो टेस्ट खेलने हैं। 
 
श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डिसिल्वा ने कहा कि लुईस और रिक्सन जुलाई 2019 में खत्म होने वाले विश्व कप तक राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख