Publish Date: Fri, 11 Oct 2024 (11:33 IST)
Updated Date: Fri, 11 Oct 2024 (11:39 IST)
Kapil Dev pays tribute to Ratan Tata : भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा को उनकी विनम्रता और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए याद करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता के बाद की देश की शीर्ष 10 हस्तियों में शामिल रहेंगे।
इंडिया इंक के दिग्गज और टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया।
कपिल ने गोल्फ के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, स्वतंत्रता के बाद से अगर हमें 10 महान हस्तियों को चुनना है तो वह इसमें नीचे नहीं बल्कि सबसे ऊपर होंगे। उन्होंने एक उदाहरण पेश किया कि कैसे एक उद्योग बनाया जाना चाहिए और यह भी अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए।
कपिल ने कहा, मैं उनसे कई बार मिला हूं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा था और उन्हें जानवरों से बहुत प्यार था, मुझे सबसे ज्यादा यही पसंद था। उनकी मानवता और विनम्रता ने उन्हें ऐसा बनाया। आप हमेशा अच्छे लोगों को याद रखते हैं। और उन्होंने देश के लिए जो किया, उनके उद्योग ने जो किया उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। (भाषा)
WD Sports Desk
Publish Date: Fri, 11 Oct 2024 (11:33 IST)
Updated Date: Fri, 11 Oct 2024 (11:39 IST)