विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबर

Webdunia
शनिवार, 18 मई 2019 (18:44 IST)
नई दिल्ली। विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबर आई है। हाल में समाप्त हुई आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 5 मई को हुए मैच के दौरान केदार जाधव के बाएं कंधे में चोट लग गई थी।
 
34 साल की विश्व कप में भागीदारी पर इस चोट के बाद संशय बन गया था। वे चोट के बाद तुरंत ही मैदान छोड़कर चले गए थे और तब कहा गया था कि वे कम से कम 2 हफ्तों तक खेल से दूर रहेंगे। टीम के एक सूत्र ने कहा कि केदार की चोट इतनी गंभीर नहीं थी और वे अब पूरी तरह से उबर चुके हैं। टीम के लिए चुने गए सभी 15 खिलाड़ी ब्रिटेन जा रहे हैं।
 
टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ने जाधव की फिटनेस रिपोर्ट सौंपी जिसमें उन्हें 'फिट' दिखाया गया। फिटनेस टेस्ट मुंबई में गुरुवार को कराया गया था। आईसीसी नियमों के अनुसार 15 सदस्यीय शुरुआती टीम में बदलाव 23 मई तक ही हो सकते हैं।
 
भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। टीम 25 और 28 मई को क्रमश: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख