कोहली खिसके, धोनी वनडे रैंकिंग में आगे बढ़े

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (14:18 IST)
दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली एकदिवसीय बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में शुक्रवार को एक स्थान नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गए जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यहां जारी नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर हैं।
 
रोहित शर्मा तीन स्थान के नुकसान से 12वें जबकि शिखर धवन इंग्लैंड के जोस बटलर के साथ संयुक्त 14वें स्थान पर हैं।
 
भारतीय गेंदबाजों में किसी को भी शीर्ष 10 में जगह नहीं मिली है। अक्षर पटेल 12वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं और उन्हें तीन स्थान का नुकसान हुआ है। अमित मिश्रा संयुक्त 14वें स्थान पर हैं।
 
टीम रैंकिंग में भारत ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
 
बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने पहली बार शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी टीम की 4-1 की जीत के दौरान 367 रन बनाकर वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और कोहली को पछाड़ा। भारत की इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के दौरान कई अन्य बल्लेबाजों को भी फायदा हुआ।
 
श्रृंखला में तीन अर्धशतक जड़ने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन राय पहली बार शीर्ष 20 में शामिल हुए। वह 23 स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं। भारत के केदार जाधव श्रृंखला में 232 रन बनाने के बाद 57 स्थान के फायदे से 47वें पायदान पर पहुंचे। (भाषा) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख