कितना सही है लैंगर का चोटों के लिए आईपीएल पर दोषारोपण ?

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (19:34 IST)
दर्जनभर भारतीय खिलाड़ी ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले चोटिल हो चुके हैं। इस पर कुछ ही समय पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर है एक बयान दिया था जो कई लोगों के गले नहीं उतरा।
 
जस्टिन लैंगर ने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण टीम इंडिया को इतनी सारी चोटों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल की टाइमिंग सही नहीं थी क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया को एक लंबा द्वारा करना था।

कोरोना महामारी के कारण आईपीएल सितंबर से नवंबर के बीच यूएई में खेला गया। आम तौर पर यह अप्रैल-मई में भारत में होता है। आईपीएल के बाद से भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और ऑस्ट्रेलिया टीम भी इक्का दुक्का फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है।
 
एक तरह से देखा जाए तो जस्टिन लैंगर की सोच सही भी है क्योंकि आईपीएल करीब 2 महीने खेला जाता है।आईपीएल के ठीक बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया जिसमें तीन वनडे टी-20 और चार टेस्ट शामिल थे।
 
लैंगर की आलोचना करने वाले एक तकनीकी बिंदु या भूल रहे हैं की भारतीय टीम की फिटनेस विदेशी खिलाड़ियों से 19 होती है।यही कारण है कि टेस्ट सीरीज में इतने सारे खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई ना ही अन्य विदेशी खिलाड़ियों को फिटनेस की कोई खास समस्या सामने आयी।
 
दो महीने लंबे आईपीएल के बाद अगर भारत को सिर्फ एक वनडे या टी-20 सीरीज खेलनी होती तो फिटनेस की ऐसी परेशानी भारत को नहीं झेलनी पड़ती। लैंगर का इशारा इस तरफ था लेकिन उनकी बात को टीम इंडिया के फैंस ने गलत समझ लिया। (वेबदुनिया डेस्क) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख