श्रीलंका टी20 टीम में मलिंगा को जगह नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (23:24 IST)
कोलंबो। अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा को भारत के खिलाफ 20 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका की टी20 में शामिल नहीं किया गया है। टीम को खेल मंत्री धनंजय जयसेकरा की मंजूरी मिलने के बाद जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि मलिंगा को विश्राम दिया गया है लेकिन इसके लिए कोई कारण नहीं बताया गया है।


मलिंगा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। सीनियर खिलाड़ी सुरंगा लकमल और लाहिरू तिरिमाने को विश्राम दिया गया है। विश्व फर्नांडो और दासुन शनाका को उनकी जगह टीम में लिया गया है। पहला मैच 20 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर को इंदौर में दूसरा और 24 दिसंबर को मुंबई में तीसरा टी20 मैच होगा।

श्रीलंका टीम इस प्रकार है : तिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसाल परेरा, दनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रम, दासुन शनाका, चतुरंगा डिसिल्वा, सचित पतिराना, धनंजय डिसिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्व फर्नांडो, दुशमंत चमीरा।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख