18 वर्षों बाद मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम फायनल में

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (22:33 IST)
इन्दौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में खेली जा रहीं 62वीं राष्ट्रीय शालेय खेल स्पर्धाओं के तहत आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में मध्यप्रदेश ने 19 वर्ष बालक वर्ग में हरियाणा को रोमांचक अंदाज में 6 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  
     
राष्ट्रीय शालेय खेलों में मध्यप्रदेश 18 वर्ष बाद फायनल में पहुंचा है। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफायनल में चंडीगढ़ ने बिहार को आसानी से 97 रन से हराया। बालिका अंडर-19 के सेमीफायनल में हरियाणा ने आन्ध्र को 6 विकेट से तथा दिल्ली ने म.प्र. को 32 रन से पराजित किया।
       
इसी प्रकार भारतीय एकेडमी में खेली जा रही कराते स्पर्धा में बालिकाओं के बाद प्रदेश के बालकों ने भी अपना दबदबा कायम रखा। प्रदेश के प्रेम धोने,दीपक, सुमि, ऋषभ, तरुण व गुरविंदर ने अपने-अपने वजन वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। कराते खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए अपरकलेक्टर अजयदेव शर्मा व मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला भी पहुंचे।
       
अटल खेल परिसर पर आयोजित तीरंदाजी स्पर्धा में म.प्र. के लिए पहला पदक 14 वर्ष बालक वर्ग में अंबर अग्रवाल ने 60 मीटर दूरी के मुकाबले में जीता। अन्य आयु वर्गों में पंजाब के जगसरसिंह, नागालैंड के किलन नेरन ने स्वर्ण जीते, जबकि बालिका वर्ग में आसाम की जोसिना, महाराष्ट्र की साक्षी, पंजाब की सिमरनजीत पदक जीतने में सफल रही।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख