अनिल कुंबले ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (23:47 IST)
पुणे। भारतीय टीम के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का बतौर कप्तान करियर शानदार रहा है लेकिन उनकी कप्तानी के दौरान सबसे अहम बात में से एक यह रही कि उन्होंने टीम में सीनियर खिलाड़ियों को बखूबी संभाला।
विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी तब कुंबले के बाद टेस्ट कप्तान बने थे जब इस महान लेग स्पिनर ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बीच में संन्यास लेने की घोषणा की थी। कुंबले ने उस दौर को याद किया जब धोनी को सभी तीनों प्रारूपों का कप्तान बनाया गया था।
 
रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से पहले कुंबले ने कहा, पहला चरण शायद मेरे लिए आसान था क्योंकि मेरी उम्र हो गई थी, मेरे लिए यह कहना आसान था कि महेंद्र सिंह धोनी जिम्मेदारी संभालें। उस समय मेरे लिए जारी रखना मुश्किल था, शरीर इच्छुक नहीं था लेकिन मैंने सोचा कि मेरे लिए छोड़ने का सही समय था। महेंद्र सिंह धोनी भी टेस्ट कप्तानी संभालने के लिए तैयार थे। धोनी का बतौर कप्तान शानदार कार्यकाल 2007 में विश्व टी20 जीत के साथ शुरू हुआ।
 
कुंबले ने कहा, वहां से 2007 तक, 2007 से 2017 तक, कप्तानी के 10 साल शानदार रहे। इससे महेंद्र सिंह धोनी की बतौर कप्तान काबिलियत दिखी और साथ ही वह उस बदलाव के दौर के दौरान क्या हासिल करने योग्य था और उस समय पर जब सीनियर खिलाड़ी जा चुके थे। ऐसे समय में कप्तान के तौर पर टीम में आना आसान नहीं था, क्योंकि तब इतने सारे सीनियर खिलाड़ी टीम में थे, लेकिन उसने बहुत अच्छी तरह उनका इस्तेमाल किया। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख