गाय के दूध से बनी जड़ी बूटी से धोनी करवा रहे हैं घुटने का इलाज, वैद्य को देते हैं 40 रुपए

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (15:21 IST)
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और झारखंड सरकार को सबसे ज्यादा आयकर देते हैं फिर भी एक वैद्य के पास जाकर 40 रुपए में अपने घुटनों का इलाज करवा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी चाहे तो किसी भी महंगे अस्पताल में अपने घुटनों का इलाज करवा सकते हैं लेकिन वह जंगल के एक वैद्य के पास जाकर यह इलाज करवा रहे हैं।यह वैद्य रांची से सटे एक गांव में पेड़ के नीचे बैठता है। इससे यह अंदाजा होता है कि वैद्य आयुर्वेद में निपुण है।

वैद्य बंधन सिंह खरवार के सामने जब भारत के सफलतम कप्तान और विकेटकीपर पहुंचे तो खुद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। इस बात पर उन्होंने यह कहा कि टीवी पर और सामने से धोनी अलग दिखते हैं।

वैद्य ने कहा कि अन्य मरीजों की तरह धोनी से भी वह सिर्फ 40 रुपए की मामूली राशी लेते हैं।

पारंपरिक जड़ी बूटियों से अपना इलाज करवाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी रांची से 80 किमी दूर लापुंग के गलगली धाम पहुंचते हैं। हर चौथे दिन महेंद्र सिंह धोनी यहां पर आते हैं और उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है।

गाय के दूध और पेड़ की छाल से बनी यह दवाई सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने ही नहीं उनके माता पिता ने भी यहां से ही ली है। सिर्फ झारखंड ही नहीं यहां से दिल्ली, कोलकाता और छत्तीसगढ़ से भी लोग आते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह दवा बहुत असरकारक है और घुटनों के जोड़ों में दर्द का रामबाण इलाज है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख