धोनी और हेडन करेंगे 'छक्के' उड़ाने का मुकाबला

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (23:11 IST)
चेन्नई। दुनिया के दो सबसे विस्फोटक बल्लेबाज भारत के महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की शनिवार को शुरुआत होने से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में छक्के उड़ाने का मुकाबला करेंगे।  
          
धोनी, मोहित शर्मा, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, पवन नेगी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और तमिलनाडु के बल्लेबाज अनिरुद्ध श्रीकांत बोलिंग मशीन का सामना करेंगे और गेंद को सीमा रेखा के ऊपर से पार पहुंचाने की कोशिश करेंगे। 
         
इस अवसर पर भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी, मुरली विजय और सी गणपति भी मौजूद 
रहेंगे। छक्के मारने का यह मुक़ाबला शाम छह बजे से शुरू होगा और सात बजे तक चलेगा। इसके बाद टूर्नामेंट का पहला मैच शुरू होगा। (वार्ता)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख