धोनी के संन्यास के पीछे के सवाल

Webdunia
मंगलवार, 30 दिसंबर 2014 (14:55 IST)
वेबदुनिया डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने मंगलवार को मेलबर्न टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। हालांकि यह जानकारी धोनी से नहीं मिली, बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के माध्‍यम से लोगों तक पहुंची।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि धोनी को विदेशी दौरे के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा? क्या वे किसी तरह के दबाव में थे? क्या बोर्ड ने धोनी को यह कदम उठाने पर मजबूर किया? यह बात सही है कि धोनी का ग्राफ टेस्ट करियर में उतना मजबूत नहीं है, जितना कि क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में, लेकिन इस तरह कप्तानी छोड़ने का फैसला एक टेस्ट मैच के बाद भी लिया जा सकता था।

धोनी की तरफ से आया यह फैसला इसलिए हैरानी भरा नहीं है कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, बल्कि ज्यादा आश्चर्य इस बात का है कि धोनी ने दौरे के बीच में ही क्यों कप्तानी छोड़ी और वे खुद मी‍डिया के सामने क्यों नहीं आए।

अगर धोनी खुद भी दौरे के बीच में कप्तानी छोड़ना चाह रहे थे तो क्या बोर्ड उन्हें सिर्फ एक टेस्ट तक अपना फैसला रोकने को नहीं कह सकता था? क्या धोनी के इस फैसले के पीछे बोर्ड का दबाव है? जिस तरह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा हुई है, उससे लगता है कि बोर्ड और धोनी के बीच कुछ तो गड़बड़ है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे