धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी की अनकही बातें

Webdunia
भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्व कप शुरू होने के पहले नन्ही परी के आने की असीमित खुशी प्राप्त हुई।

उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने 6 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया। आइए जानते हैं धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी के बारे में। 
 
महेंद्र सिंह धोनी की साक्षी के साथ शादी ने 2010 में सबको चौiका दिया। दोनों 4 जुलाई को विवाह  बंधन में बंध गए। यह पहली बार था जब धोनी के साथ साक्षी का नाम जुड़ा और हमेशा के लिए दोनों साथ हो गए।

इस अचानक हुए विवाह से साक्षी और उनके धोनी के साथ हुए प्रेम की शुरुआत के विषय में पता लगाने की होड लग गई जिसमें कई कहानियों को जन्म मिला। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की प्रेम , उनकी मुलाकात और शादी तक पहुंचने की कहानी। 
 
अगले पन्ने पर, नहीं था पसंद क्रिकेट लेकिन... 

अन्य किसी भी सामान्य लड़की की तरह साक्षी ने भी अपनी शादी को लेकर कई सपने देखे जो उनके 21 बरस की होते होते पूरे भी हो गए। शादी से पहले साक्षी को क्रिकेट में बेहद कम रुचि थी परंतु किस्मत में भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक और कप्तान धोनी से शादी लिखी थी और यह हुआ भी। 
धोनी ने पूरी दुनिया को अपनी अचानक शादी से चौंका दिया। धोनी ने कोलकाता की साक्षी सिंह रावत के साथ देहरादून में शादी की। 
 
कोलकाता की साक्षी सिंह रावत के पारिवार का नाता देहरादून से जुड़ा है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची में पैदा हुए पर उनका परिवार अलमोरा जिले से है। इस प्रकार साक्षी और धोनी के उत्तराखंड से होने वाले संबंध की वजह से साक्षी और धोनी को बचपन के मित्र माना गया। साक्षी और धोनी के परिवार एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे।

अगले पन्ने पर, कैसे मिटी देहरादून और झारखंड की दूरी... 
 

धोनी के पिता पान सिंह MECON (भारत सरकार का स्टील उत्पादन का कारखाना) में नौकरी की वजह से रांची जाकर बस गए। साक्षी और धोनी  के पिता MECON में साथी थे। बाद में साक्षी के पिता केनोई ग्रुप की बीनागुरी चाय कंपनी में कार्यकारी निर्देशक बन गए।

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी रांची के DAV श्यामली स्कूल में पढते थे। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून जाकर बस गया। साक्षी के दादाजी देहरादून में वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी थे। 
 
साक्षी की आगे की शिक्षा देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। 
 
ताज बेंगाल होटल में 2008 में साक्षी और धोनी की फिर से मुलाकात हुई जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। युद्धजीत दत्ता साक्षी और धोनी के दोस्त थे और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात करवाई।

बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है। और इस तरह साक्षी और धोनी के प्रेम की शुरुआत हुई जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

भारतीय पुरूष टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर

धोनी और जोकोविच की दबाव झेलने की काबिलियत के फैन हैं गुकेश

शानदार फॉर्म पाने के बाद दिल्ली भिड़ेगी मुंबई से जिसे है जीत की दरकार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की जगह में अब खेलेगा यह अफगानी ऑलराउंडर

Uganda के रमजानी ने T20 World Cup को लेकर कही बड़ी बातें, जिंदगी के सबसे बड़े मौके के लिए हैं तैयार