Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शानदार टेस्ट डेब्यू के बाद अब मानव सुथार पर काउंटी की यह टीम मेहरबान

Advertiesment
Afghanistan
अफगानिस्तान के खिलाफ पर्दापण टेस्ट मैच में 33 रन देकर छह विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मानव सुथार, नरेंद्र हिरवानी के खास क्लब में शामिल हो गये थे।। यह किसी भारतीय द्वारा पर्दापण टेस्ट पारी में दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन था और लगभग चार दशकों में किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था।राजस्थान के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने सटीक लाइन-लेंथ, कंट्रोल और तेज टर्न के साथ अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया था। टेस्ट पदार्पण से पहले उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं।

उनकी स्पिन गेंदबाजी का हुनर देखकर वारविकशर ने बुधवार को सुथार के साथ अल्पकालिक अनुबंध की घोषणा की। इस अनुबंध के तहत वह रॉथेसे काउंटी चैम्पियनशिप के अगले दो मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। पहला मैच 12 से 15 जून तक यॉर्कशर के खिलाफ स्कारबोरो में और दूसरा मैच अगले सप्ताह समरसेट के खिलाफ टॉनटन में खेला जाएगा।
वारविकशर के प्रदर्शन निदेशक जेम्स थॉमस ने कहा, “हमें मानव का बेयर्स में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह टीम के लिए वास्तव में रोमांचक समय है। हमने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और मानव हमारी गेंदबाजी आक्रमण में नया आयाम लाएंगे।”

सुथार ने कहा, “मैं काउंटी चैम्पियनशिप के अगले दो मैचों के लिए वारविकशर में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं। टीम ने इस सत्र की अच्छी शुरुआत की है। ऐसे में मैं उम्मीद करता हूं कि टीम को खिताब की ओर बढ़ाने में अहम योगदान दे पाऊंगा।”

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया शतक शुभमन गिल को पहुंचा गया टॉप 10 रैंक में