सजा काट चुके मार्टिन जैकब बने बड़ौदा रणजी टीम के कोच

Webdunia
बुधवार, 14 सितम्बर 2016 (17:32 IST)
नई दिल्ली। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने पूर्व क्रिकेटर और आपराधिक मामले में हाल ही में जेल से रिहा होने वाले जैकब मार्टिन को रणजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है। 
भारत की ओर से 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मार्टिन को मानव तस्करी के मामले में राजधानी के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से वर्ष 2009 में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद अप्रैल 2011 में उन्हें राजधानी में शाहदरा के बाबरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। बाद में अदालत ने उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया था। मार्टिन भारतीय रेलवे के भी कर्मचारी थे, लेकिन मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद रेलवे ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। वे हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। 
 
मार्टिन को ऐसे समय में कोच के पद पर नियुक्त किया गया है, जब एक तरफ सुप्रीम कोर्ट भारतीय क्रिकेट को पाकसाफ करने का प्रयास कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बीसीए मार्टिन की नियुक्ति करके सर्वोच्च न्यायालय के प्रयासों को नजरअंदाज कर रहा है। 
 
बड़ौदा के कुछ सीनियर खिलाड़ी और अधिकारियों का मानना है कि मार्टिन की नियुक्ति पूरी तरह से लोढ़ा समिति के सुझावों के खिलाफ है। टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने कहा कि रणजी ट्रॉफी कोच के पद पर आप किसी एक ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति कैसे कर सकते हैं, जो कुछ समय तिहाड़ जेल में गुजार चुका हो। यह पूरी तरह से अनैतिक है। वे भले ही एक अच्छे क्रिकेटर रहे हों लेकिन कानून की नजर में वे एक अच्छे नागरिक नहीं हैं। उन्हें कोच के पद पर नियुक्त करके बीसीए ने अच्छा उदाहरण नहीं दिया है। (वार्ता)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख