मैथ्यूज के दोहरे शतक से श्रीलंका की स्थिति मजबूत, जिम्बाब्वे के दूसरी पारी में 30 रन

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (23:47 IST)
हरारे। श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के पहले दोहरे शतक से श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को यहां 9 विकेट पर 515 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए।
 
पहली पारी में 358 रन बनाने वाली यह टीम श्रीलंका से अब भी 127 रन पीछे है। मैथ्यूज ने 468 गेंदों की मैराथन पारी में 16 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए। इससे पहले टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160 रन था।
 
नवंबर 2018 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे जिम्बाब्वे को हालांकि उस समय झटका लगा, जब पदार्पण कर रहे केविन कासुजा को चोट लगी और बेहोशी जैसी स्थिति (कनक्शन) के कारण उन्हें मैच से हटना पड़ा। उनकी जगह ब्रायन मुदजिंगान्यामा को टीम में शामिल किया गया, जो इस मैच में पदार्पण करने वाले जिम्बाब्वे के चौथे खिलाड़ी बने। सलामी बल्लेबाज काजुसा ने पहली पारी में 63 रन बनाए थे।
 
श्रीलंका ने दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 295 रन से की। 32 साल के मैथ्यूज ने पहले सत्र में करियर का 10वां और दिसंबर 2018 के बाद पहला शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्हें जीवनदान भी मिला, जब बाएं हाथ के स्पिनर आइंस्ले नाडलोवु की गेंद पर विकेटकीपर रेगिस चकबवा ने उनका कैच टपका दिया।
 
उन्हें अपनी नाबाद पारी के दौरान धनंजय डिसिल्वा (63) और निरोशन डिक्वेला (63) का अच्छा साथ मिला। मैथ्यूज और डिसिल्वा की 5वें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी को विक्टर नैउची (69 रन पर 3 विकेट) ने तोड़ा जबकि सिकंदर रजा (62 रन पर 3 विकेट) ने मैथ्यूज और डिक्वेला की 6ठे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी को खत्म किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख