चोटिल मिशेल मार्श टेस्ट सीरीज से बाहर

Webdunia
बुधवार, 8 मार्च 2017 (19:34 IST)
रांची। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं और अब वह वापस स्वदेश लौटेंगे।
         
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बीकले ने बुधवार को कहा, मिशेल ज्यादातर गर्मियों में कंधे की चोट के साथ खेल रहे थे जिसे हम अब तक काबू में रखे हुए थे लेकिन दुर्भाग्य से उनकी यह चोट अब उस स्तर पर जा पहुंची है़ जहां वह टीम के लिए जरुरी प्रदर्शन नहीं कर सकते। मार्श अब विशेषज्ञों से सलाह के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे और इलाज की सलाह लेंगे। ऑलराउंडर मार्श जनवरी में भी वनडे टीम से बाहर थे। 
         
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि मार्श के विकल्प का फैसला सही समय पर किया जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। सीरीज का अगला मैच 16 मार्च से रांची में खेला जाएगा।      मार्श की जगह मार्कस स्टोयनिस या इस वर्ष के शुरुआत में ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में पदार्पण करने वाले हिल्टन कार्टराइट को टीम में शामिल किया जा सकता है। (वार्ता)

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख