मिताली राज ने फिर रचा इतिहास, 7000 वनडे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (12:14 IST)
लखनऊ। अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज रविवार को यहां महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर बनी। भारतीय कप्तान मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां चल रही श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय के दौरान अपने 213वें मैच में 7000 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।

ALSO READ: महिला क्रिकेट में मिताली का राज, 10 हजार रन पूरी करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मिताली की उपलब्धि पर ट्वीट किया, ‘मैग्नीफिसेंट मिताली। टीम इंडिया की एकदिवसीय कप्तान 7000 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी। क्या शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी।‘
 
वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली 38 साल की मिताली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2016 में अलविदा कहने वाली इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5992 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
 
मिताली ने चौथे वनडे में तेज गेंदबाज टुमी शेखुखुने की गेंद पर आउट होने से पहले 71 गेंद में 45 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े।
 
शुक्रवार को तीसरे वनडे के दौरान मिताली सभी प्रारूपों में 10000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली भारतीय और कुल दूसरी महिला क्रिकेटर बनी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी ने अहमदाबाद में बांधा समा, चटकाए 3 विकेट

हैदराबादी सूरमा हुए अहमदाबाद में 159 रनों पर ढेर, ट्रेविस हेड और अभिषेक हुए फ्लॉप

IPL 2024 Eliminator: राजस्थान रॉयल्स को रोकनी होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का विजय रथ

IPL 2024 Playoff: हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)

WFI ने ओलंपिक कोटा विजेताओं को ट्रायल से छूट दी लेकिन हंगरी में उनका आकलन होगा

अगला लेख