Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साउथ अफ्रीका में चला मियाँ मैजिक, बल्लेबाजों की हालत हुई ख़राब

IND vs SA : Mohammed Siraj ने South Africa के बल्लेबाजों को किया ढेर, बने सिर्फ 55 रन

हमें फॉलो करें Mohammed Siraj IND vs SA
, बुधवार, 3 जनवरी 2024 (15:54 IST)
कृति शर्मा 
  • Mohammed Siraj ने साउथ अफ्रीका टेस्ट में किया कमाल 
  • साउथ अफ्रीका भारत के सामने हुई ढेर 
  • दो घटें बल्लेबाज नहीं ले पाए चैन की सांस 
Mohammed Siraj 6 Wicket IND vs SA Test : मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 9 रन देकर 5 Wicket Haul हासिल किया और 15 रन देकर सिर्फ 8.5 ओवर में उन्होंने 6 विकेट चटकाए। Capetown में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने आधी से ज्यादा टीम को पवैलियन का रास्ता दिखाया। मोहम्मद सिराज की सीम गेंदबाजी का प्रदर्शन, Length, Accuracy, Speed सब कुछ एक दम परफेक्ट था
 

पहले उन्होंने Aiden Markram और कप्तान Dean Elgar को चलता किया फिर उन्होंने Tony de Zorzi, David Bedingham, Kyle Verreynne, Marco Jansen को अपना निशाना बनाया। साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में सिर्फ 55 बनाकर ढेर हुई। 


 

भारतीय गेंदबाजों ने नए साल की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार तरीके से की। मोहम्मद सिराज ने 6, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका ने Test Cricket में भारत के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में दक्षिण अफ्रीका को महज 2 घंटे में क्लीन स्वीप कर दिया।


webdunia

Mohammed Siraj के पास अब दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में पांच विकेट हॉल हैं। पहले टेस्ट में एक पारी और 132 से हारने के बाद भारतीय टीम की खूब आलोचना की गई थी लेकिन आज उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देकर वापसी की है। 


दक्षिण अफ़्रीका में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी
(Top Perfromance By Indians in South Africa)


 
7/61 - शार्दुल ठाकुर, जोहान्सबर्ग, 2022
7/120 - हरभजन सिंह, केप टाउन, 2011
6/15 - मोहम्मद सिराज, केप टाउन, 2024
6/53 - अनिल कुंबले, जोहान्सबर्ग, 1992
6/76 - जवागल श्रीनाथ, गक़ेबरहा, 2001
6/138 - रवीन्द्र जड़ेजा डरबन, 2013

 
webdunia
IND vs SA 2nd Test : South Africa 55 All Out

FIVE WICKET HAUL MOMENT OF SIRAJ.  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

55 रनों पर केपटाउन में सिमटी दक्षिण अफ्रीका, पूरी टीम लंच से खेल पाई सिर्फ 140 गेंदें