बड़ा खुलासा, क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा सट्टेबाज भारतीय

Webdunia
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (22:24 IST)
नई दिल्ली। आईसीसी श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों की जांच करने में लगा है लेकिन इसकी भ्रष्टाचार रोधी इकाई के अधिकारी एलेक्स मार्शल ने एक चौंकाने वाले तथ्य का खुलासा किया है कि इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल ज्यादातर सट्टेबाज भारतीय हैं।
 
यह पूछने पर कि क्या सारे सक्रिय सट्टेबाज स्थानीय हैं तो आईसीसी की एसीयू के महाप्रबंधक मार्शल ने कहा, 'श्रीलंका में स्थानीय और भारतीय सट्टेबाज दोनों थे। लेकिन दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में सबसे ज्यादा सट्टेबाज भारतीय हैं।'
 
इस हफ्ते के शुरू में श्रीलंका के महान खिलाड़ी सनत जयसूर्या आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लघंन करने वाले इस द्वीपीय देश के पहले खिलाड़ी बने। हालांकि जयसूर्या पर फिक्सिंग का आरोप नहीं लगा है कि लेकिन उन्हें जांच करने वाले अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं देने का दोषी पाया गया। 
 
हाल में आईसीसी की एसीयू ने इंग्लैंड और श्रीलंकाई क्रिकेटरों से जुड़े सक्रिय भ्रष्ट व्यक्तियों के बारे में सूचना साझा की थी। 
 
मार्शल का यह खुलासा हालांकि हैरानी भरा नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने गुरुवार को स्वीकार किया कि उन्होंने मैच फिक्स करने के लिए भारतीय सट्टेबाज अनु भट्ट से धन लिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख