भारत में सुधरी कोरोना की स्थिति, तो छुट्टी मनाने परिवार संग शिमला पहुंचे धोनी

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (21:27 IST)
एक तरफ जहां साउथम्प्टन में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शिमला में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस वक्त धोनी मेहली स्थित होम स्टे व्हाइट हेवन में अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ ठहरे हैं। शिमला पहुंचने के बाद पहले दिन धोनी अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाते हुए नजर आए, जो तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मैदान के अंदर और बाहर हमेशा कूल रहने वाले धोनी काफी समय के बाद अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हैं। हाल ही में एमएस धोनी को आईपीएल-14 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते देखा गया था, लेकिन कोविड-19 के चलते टूर्नामेंट को बीच में ही सस्पेंड करना पड़ा और उसके बाद धोनी अपने शहर रांची में ही थे।

जानकारी के लिए बता दें कि, एमएस धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त 2020 पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। संन्यास के बाद पिछले साल बतौर कप्तान और बल्लेबाज वह आईपीएल में फ्लॉप रहे थे। लेकिन इस बार उनकी टीम बहुत बढ़िया लय में नजर आई।

टूर्नामेंट के सस्पेंड होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल-14 में पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई थी। आईपीएल-14 के शेष मुकाबले 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे, जहां धोनी एक बार फिर से मैदान पर अपनी चमक बिखरते नजर आएंगे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख