Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पोकरस्टार्स इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बने MS Dhoni

हमें फॉलो करें पोकरस्टार्स इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बने MS Dhoni
, बुधवार, 22 जुलाई 2020 (20:34 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और जाने-माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) देश की सुप्रसिद्ध ऑनलाइन पोकर खेल कंपनी पोकरस्टार्स (PokerStars) इंडिया के नए ब्रांड एम्बेसडर बने हैं।
 
धोनी इसके साथ ही पोकरस्टार्स के ताजा अभियान ‘आईएम इन’ से भी जुडेंगे। आईएम इन अभियान पोकरस्टार्स और इसे खेलने वाले लोगों को प्रेरित करने के लिए है, जो हमेशा एक-दूसरे को चुनौती देते हैं और नए अनुभवों के साथ नए कौशल सीखते हैं।
 
धोनी ने कहा, पोकरस्टार्स परिवार के साथ जुड़कर उत्साहित हूं। इसका रोमांच, उत्साह, दबाव और इसकी प्रतिस्पर्धा जैसी कुछ समानताएं हैं जिन्हें मैं पोकर और क्रिकेट के बीच आकर्षित कर सकता हूं। पिछले कुछ वर्षों में लोगों की मानसिकता में ऑनलाइन पोकर को लेकर बदलाव आय़ा है।
 
उन्होंने कहा, पोकर में अन्य खेलों की तरह कौशल की जरुरत पड़ती है, जहां खिलाड़ी को रणनीति बनाकर जिम्मेदारी से खेलना होता है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन निश्चित रूप से इसे एक ऐसे खेल के रूप में पहचाना जा रहा है जो मज़ेदार है और सीखने में भी तेज़ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साइ ने 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर अंत तक बढ़ाया