Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कप्तानी और बल्लेबाजी में Dhoni के नक्शेकदम पर चलते हैं अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम‍ गर्ग

हमें फॉलो करें कप्तानी और बल्लेबाजी में  Dhoni के नक्शेकदम पर चलते हैं अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम‍ गर्ग
, गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (22:46 IST)
नई दिल्ली। भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर फिदा हैं। उनका कहना है कि मुझे धोनी इतने अ‍च्छे लगते हैं कि कप्तानी और बल्लेबाजी में मैं उनके नक्शेकदम पर चल रहा हूं।
 
भारत को 2007 के टी20 विश्व कप, आईसीसी के 2011 के विश्व में चैम्पियन बनाने वाले एमएस धोनी को कई युवा क्रिकेटर अपना रोल मॉडल मानते हैं। टीम के साथी खिलाड़ी भी धोनी के मैदान में संयम रखने के कायल हैं। प्रियम की कप्तानी में भारतीय टीम इस साल जनवरी में अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी।
 
प्रियम ने कहा, मैं धोनी सर को फॉलो करता हूं। वह मेरे प्रेरणास्रोत्र हैं। मैंने धोनी सर से विपरीत परिस्थिति में भी संयम रखना सीखा है।
 
उन्होंने कहा, मैंने धोनी सर के बल्लेबाजी वीडियो बहुत ध्यान से देखे हैं और उनसे काफी कुछ सीखा है। मैं हमेशा उनके मैच के वीडियो देखता हूं, जिसमें वह अपनी कप्तानी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण सजाने के कौशल से मैच का पासा पलट देते हैं।
 
प्रियम गर्ग का क्रिकेट करियर
 
मेरठ में 30 नवम्बर 2000 को जन्में प्रियम गर्ग ने 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 867 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 206 रन रहा है।
 
18 लिस्ट 'ए' के मैचों में 707 रन बनाने वाले प्रियम ने 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े। उनका उच्चतम स्कोर 120 रन रहा है। उन्होंने 11 टी20 मैच भी खेले और 227 रन अपने नाम के आगे लिखाए। टी20 में 2 अर्धशतक लगाने वाले प्रियम का उच्चतम स्कोर नाबाद 59 रन रहा है। (वेबदुनिया/एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

England vs West Indies : दूसरे टेस्ट में खराब शुरुआत के बाद इंग्लैंड संभला (Live score)