वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे धोनी, 2 माह अपनी रेजीमेंट के लिए संभालेंगे मोर्चा

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2019 (19:11 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाए जा रहे कयास के बीच वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को ‘अनुपलब्ध’ करार दिया। प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात धोनी के बारे में यह पता चला है कि वे अगले दो महीने अपनी रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।
 
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है, क्योंकि वे अपने अगले दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।
 
झारखंड के 38 वर्षीय धोनी ने रविवार को चयन समिति की बैठक से पहले बीसीसीआई को अपने फैसले से अवगत कराया। अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट किया कि धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम तीन चीजें कहना चाहते हैं। वे अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वे अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो उन्होंने बहुत पहले तय किया था।
 
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने कप्तान विराट कोहली और चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद को उनके फैसले से अवगत करा दिया है। धोनी के दौरे से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत तीनों प्रारूपों में विकेटकीपर बनने की पहली पसंद होंगे, जबकि रिद्धिमान साहा टेस्ट में पंत के साझेदार हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख