मुंबई के खिलाफ धोनी की सुपरजाइंट्स को गेंदबाजी ठीक करने की जरूरत

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (13:43 IST)
पदार्पण कर रही राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का मनोबल सत्र में पांचवीं हार झेलने के बाद गिरा हुआ है, लेकिन रविवार को यहां गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में टीम प्रयास करेगी कि गेंदबाजी की समस्याओं को दूर कर वह अपना अभियान पटरी पर ले आए।
करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली पुणे की सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, उसने अभी तक सात में से पांच मैचों में शिकस्त का सामना किया है। आठ टीमों की तालिका में वह चार अंक लेकर छठे स्थान पर है जबकि कल के मैच में उनकी प्रतिद्वंद्वी टीम मुंबई इंडियंस आठ अंक से तीसरे स्थान पर है। पुणे को अगर अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद करनी है तो उसे जल्द ही लगातार जीत दर्ज करनी होगी।
 
धोनी की टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से पराजित किया था और यह परिणाम उसके लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा। लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा और इसके लिए धोनी को ऐसा संतुलित गेंदबाजी संयोजन चुनने में कड़ी मशक्कत करनी होगी, जो उन्हें सकारात्मक परिणाम दे।
 
अपने दो चोटिल खिलाड़ियों फाफ डु प्लेसिस और केविन पीटरसन अनुपस्थिति में अंजिक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ और धोनी की बल्लेबाजी इकाई ने अपनी ख्याति पर खरा उतरते हुए टीम के लिये अच्छा किया है। पुणे की बल्लेबाजी को ऑस्ट्रेलियाई उस्मान ख्वाजा के शामिल होने से मजबूत मिलेगी जो डु प्लेसिस की जगह टीम में शामिल हुए हैं।

रहाणे ने गुजरात लायंस के खिलाफ एक और अर्धशतक जड़ा लेकिन स्टीवन स्मिथ के महज 54 गेंद में 101 रन बनाने के बावजूद टीम कल हार गयी। इसलिये धोनी के लिए गेंदबाजी एक बड़ी चिंता है। कल तीन विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद पुणे के गेंदबाज गुजरात लायंस के खिलाफ इस स्कोर का बचाव करने में असफल रहे और तीन विकेट से हार गये।
 
एलबी मोर्कल, अशोक डिंडा, तिसारा परेरा और रविचंद्रन अश्विन सभी ने रन लुटाए। रजत भाटिया और युवा स्पिनर मुरूगन अश्विन ने कुछ लगाम लगायी लेकिन पुणे के लिए सबसे बड़ी समस्या अश्विन की खराब फार्म है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पिछले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगातार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है।
 
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली गत चैम्पियन ने खराब शुरूआत के बाद एकजुट होकर प्रदर्शन किया और अंक तालिका में शीर्ष चार में पहुंचने में सफल रही। बल्लेबाजी में रोहित ने खुद अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली है और अम्बाती रायुडू के साथ मिलकर रन जोड़ रहे हैं।
 
लेकिन बिग हिटर किरोन पोलार्ड पिछले दो मैचों में मुंबई के लिये स्टार रहे हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में छह विकेट की शानदार जीत में धुंआधार खेलते हुए महज 17 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए। पर रोहित के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी साझेदारी और मध्यक्रम में जोस बटलर की फार्म होगी।
 
पंड्या बंधुओं में, विशेषकर कुणाल बल्ले और गेंद से मुंबई के लिए उपयोगी खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल मैक्लेनघन की जोड़ी अच्छा काम कर रही है और मध्य के ओवरों में जसप्रीत बुमरा उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
टीमें इस प्रकार हैं: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, जसकरण सिंह, रविचंद्रन अश्विन, अंकित शर्मा, एलबी मोर्कल, इरफान पठान, इशांत शर्मा, ईश्वर पांडे, तिसारा परेरा, सौरभ तिवारी, आर पी सिंह, रजत भाटिया, अंकुश बैंस, बाबा अपराजित, मुरूगन अश्विन, अशोक डिंडा, दीपक चाहर, स्कॉट बोलैंड, पीटर हैंड्सकोंब और एडम जम्पा।
 
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, मिशेल मैक्लेनघन, अम्बाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जगदीश सुचित, टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, आर विनय कुमार, कोरी एंडरसन, उन्मुक्त चंद, मर्चांट डि लांगे, सिद्धेश लैड, किशोर कामत, क्रुणाल पंड्या, दीपक पुनिया, नितिश राणा, जितेश शर्मा, नाथू सिंह, अक्षय वाखरे और मार्टिन गुप्टिल।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख