रणजी ट्रॉफी : मुंबई के लिए 'करो या मरो' मैच में विदर्भ से सामना

Webdunia
शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (17:16 IST)
नागपुर। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम मुंबई रविवार को जब मौजूदा चैम्पियन विदर्भ के खिलाफ एलीट ग्रुप ए मैच में उतरेगी तो खिताबी दौड़ में बने रहने के लिए उसकी नजरें जीत दर्ज करने पर होगी।ग्रुप ए और ग्रुप बी की संयुक्त तालिका में 41 बार की चैम्पियन मुंबई छह मैचों में 11 अंक के साथ 14वें स्थान पर है जिसमें से शीर्ष की पांच टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। मुंबई के लिए यह करो या मरो का मैच होगा।


सत्र में पहली जीत की राह देख रही इस टीम को हालांकि दो मुख्य तेज गेंदबाजों शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे की वापसी से मजबूती मिलेगी। कप्तान सिद्देश लाड शानदार फार्म में हैं, लेकिन उन्हें मौजूद चैम्पियन पर जीत दर्ज करने के लिए श्रेयष अय्यर, जय विस्टा, विक्रांत औती और अनुभवी आदित्य तारे का साथ चाहिए होगा।

विदर्भ की टीम 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और कप्तान फैज फजल और अनुभवी वसीम जाफर के फार्म को देखते हुए मुंबई को उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख