न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 423 रन से रौंदकर किया सीरीज पर कब्जा

Webdunia
रविवार, 30 दिसंबर 2018 (09:12 IST)
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को यहां श्रीलंका को 423 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने अंतिम दिन सिर्फ 14 गेंद में श्रीलंका के बाकी 3 विकेट चटकाकर जीत दर्ज की जिससे मेहमान टीम 660 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 236 रन की बना सकी।
 
इस जीत से न्यूजीलैंड ने श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की। वेलिंगटन में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के 88 साल के टेस्ट इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम ने लगातार चार श्रृंखलाएं जीती हैं। न्यूजीलैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया था।
 
तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट (77 रन पर 3 विकेट) और नील वेगनर (48 रन पर 4 विकेट) ने अंतिम दिन न्यूजीलैंड की जीत की औपचारिकता पूरी की। टिम साउथी ने भी 61 रन देकर दो विकेट चटकाए। 
 
श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चांदीमल (56) और कुसाल मेंडिस (67) ने अर्द्धशतक जड़ने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी भी की, लेकिन इन दोनों के अलावा मेहमान टीम का कोई अन्य बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। कल चोटिल हुए एंजेलो मैथ्यूज (22) आगे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख