Biodata Maker

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा करने से न्यूजीलैंड का इनकार

Webdunia
बुधवार, 1 अगस्त 2018 (12:29 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा बहाल करने के अनुरोध को बुधवार को सुरक्षा कारणों से खारिज कर दिया।
 
 
न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर में टेस्ट, वनडे और टी20 श्रृंखला संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगी। पाकिस्तान ने उससे पूछा था कि क्या ये श्रृंखलाएं पाकिस्तान में खेली जा सकती हैं।
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि हमने यह तय किया है कि इस समय हालात दौरे के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा, आखिर में हमें सुरक्षा सलाह पर अमल करना होता है और उस सुरक्षा रिपोर्ट को मानना होता है जो हमें मिली है।
 
बार्कले ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान निराश है। न्यूजीलैंड जैसी टीम का दौरा देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली की दिशा में बड़ा कदम होता। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख