रोहित शर्मा ने छक्का जड़कर भारत को सुपर ओवर में दिलाई जीत, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

Webdunia
बुधवार, 29 जनवरी 2020 (16:20 IST)
हैमिल्टन। भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। सुपर ओवर में पहुंचे मैच में भारत को जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य मिला था। सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को  जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी।
 
रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाकर भारत को सुपर ओवर में जीत दिला दी। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड में भारत ने पहली बार टी20 सीरीज जीती है।
 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके।
 
न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख